सेक्स रैकेट गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार:लड़कियों को ड्रग्स देकर कराता था गलत काम


गोमतीनगर पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्यों की लड़कियों को फंसाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के फरार आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह लड़कियों को ड्रग्स देकर उन्हें अपनी कार में ले जाकर अनैतिक काम कराता था। एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि 4 फरवरी को गोमतीनगर विरामखंड में इसके सेक्स रैकेट गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया था। जिसमें छह आरोपी अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार व ऋतिक को गिरफ्तार किया गया था। वहीं आठ लड़कियों को मुक्त कराया गया था।

मसाज पार्लर की आड़ में चला रहा था सेक्स रैकेट


पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार जुराखनपुरवा निवासी विनोद यादव को मखदुमपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह चार फरवरी को पुलिस को देखर भाग निकला था। विनोद पीकेजी के नाम से चल मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था। जिसमें मुंबई, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व कश्मीर तक की युवतियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाया गया था। उसके बाद ड्रग्स देकर गलत काम करवाया जा रहा था।

इसकी एक युवती ने तीन फरवरी को शिकायत की थी। जिसकी निशानदेही पर छापेमारी कर गिरोह का खुलासा किया गया था। मुक्त कराई गई युवतियों ने बताया था कि यह लोग ड्रग्स देकर अपनी लग्जरी गाडी से खुद ग्राहक के पास सुपुर्द कर मोटी रकम वसूलते थे। यदि कोई भागने की कोई कोशिश करता तो उनको नशे का इंजेक्सन लगा देते थे।

For More : VISIT
Previous Post Next Post