आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी, एक छक्का और 2 चौके जड़कर जीत दिला दी


IPL 2022 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के नायक और कोई नहीं बल्कि नंबर-1 फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी रहे।

CSK के सामने 156 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में टीम को 17 रन की जरूरत थी। क्रीज पर एमएस धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस मौजूद थे। मुंबई की ओर से अंतिम ओवर जयदेव उनादकट करने आए। आखिरी ओवर की हर गेंद पर क्या हुआ, पहले ये जान लीजिए...

19.1: ओवर की पहली ही गेंद पर उनादकट ने प्रिटोरियस को LBW आउट किया। ये विकेट मुंबई को DRS पर मिला। अब ड्वेन ब्रावो बैटिंग के लिए आए।
19.2: दूसरी गेंद पर ब्रावो ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल निकाला।
19.3: अब धोनी स्ट्राइक पर थे... तीसरी गेंद पर उन्होंने साइट स्‍क्रीन की ओर कमाल का सिक्स लगाकर मुकाबले में जान फूंक दी।
19.4: चौथी गेंद पर एमएस ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका लगाया।
19.5: 5वीं गेंद उनादकट ने मिडिल स्टंप पर यॉर्कर डाली, जिस पर माही ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया तेजी से दौड़कर 2 रन चुराए। अब चेन्नई को 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे।
19.6: आखिरी गेंद पर धोनी ने डीप स्‍क्‍वायर लेग पर चौका लगाकर CSK को यादगार जीत दिलाई।

For More : VISIT

Previous Post Next Post